Tuesday, February 23, 2016

स्मृति ईरानी उर्फ उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री



स्मृति ईरानी उर्फ उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री

२०१७ के लिए बेजोड़ कैंडिडेट रहेंगी स्मृति ईरानी। विकास का तो मोदी जी जानो। मेरे पास सिर्फ रहेगा डायल १०० का डंडा। आप के पति ने आप को थप्पड़ मारा कि फट से डायल वन हंड्रेड। मायावतीजी कह रही हैं अमन चैन। मैं कह रही हुँ नींद हराम।

इतना बोल दो खुद अमित शाह जीका रिकॉर्ड ब्रेक हो जायेगा युपी में। बिहार के बाद थोड़ा थोड़ा मोदी जी का नींद हराम हो गया है। Workaholic हैं। पहले भी सिर्फ चार घंटे सोते थे। अब पौने चार पर उतर आए हैं। युपी २०१७ के बाद शायद फिर से चार पर चले जाएँ।

अखिलेश को लगेगा ये मैंने डायल वन हंड्रेड बनाया कि अपने लिए फाँसी का फंदा?

आजादी के बाद ४० साल कोंग्रेस वाले महात्मा गांधी का नाम भुनाते रह गए। उसके बाद मंडल कमंडल हुवा। बिहार में मंडल फिर से रिलैप्स हो गया है। मोदी का विकास मन्त्र है। लेकिन अभी तक किसी ने जेंडर को कैश नहीं किया। हो जाए शुरुवात।

No comments: