Showing posts with label All India Majlis-e Ittihad al-Muslimin. Show all posts
Showing posts with label All India Majlis-e Ittihad al-Muslimin. Show all posts

Thursday, March 24, 2016

भारतके मुसलमान: पाँचवा कास्ट

भारत में मुसलमानो को पाँचवा कास्ट बना के रखा गया है। बहुत गलत बात है। मुसलमानों का अपना एक अलग धर्म है। जातपात मानना ही है तो आप उसको अपने धर्म तक सीमित रखो। दुसरों पर लाद तो नहीं सकते।

दलित को चौथा कास्ट। मुसलमानो को पाँचवा कास्ट। दलितों और मुसलमानो के प्रति व्यक्ति आय में वही दिखता है।

दलित को चौथा कास्ट और मुसलमानो को पाँचवा कास्ट बना के रखे रहो तब तक भारत विश्व शक्ति बन ही नहीं सकता, संभव ही नहीं। कास्ट सिस्टम ख़त्म करो, गरीबी ख़त्म करो, तो विश्व शक्ति बन जाओगे। कास्ट सिस्टम भगवान का नहीं इंसान का बनाया है। इंसान ख़त्म भी कर सकता है।

मानव अधिकार तो भारत के संविधान में सुरक्षित है। कोई भी व्यक्ति या संगठन या फिर खुद सरकार ही मानव अधिकार का हनन करे तो भारतका कोई भी नागरिक पुलिस और कचहरी कहीं भी जा के नालिस कर सकता है। एक नागरिक काफी है। अगर कोई एक भी आदमी आगे नहीं आता तो ये तो संविधान की कमजोरी नहीं। अपनी रीढ़ की हड्डी जरा मजबुत करो। Legal Defense Fund खड़े करो। कानुनी लड़ाई लड़ो।

जन धन का सुरक्षा एक आधुनिक राज्य (state) का प्रथम दायित्व होता है। लोकतंत्र में gender violence, caste violence, religious violence के लिए कोई जगह नहीं। दंगे नहीं होने चाहिए। जिस तरह cyclone के लिए Early Warming System होती है, उसी तरह दंगो को बिलकुल नाकाम किया जा सकता है। ये एक law and order problem है। अगर कहीं दंगा होता है तो हुवा कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही।

हैदराबाद के जो ओवैसी दो भाईजान हैं उन्हें मैं कइ महिनों से बड़े गौर से देख रहा हुँ। मजलिस का नाम सिर्फ वही एक शब्द नहीं हो सकता क्या? पुरा नाम तो एक ब्रांडिंग प्रॉब्लम है।

दुसरा बात है अकबर ओवैसी साहब को कहुंगा, आप इतने अच्छे बोल लेते हो। लेकिन एक जगह मैंने यूट्यूब पर सुना आप ने कहा, १५ मिनट पुलिस रस्ते से हट जाओ सिर्फ और तब देखो। तो वो तो वाक स्वतंत्रता नहीं हुई। लोकतंत्र में हिंसा भी allow नहीं है और हिंसा के लिए आह्वान करो मंच पर से, वो भी allow नहीं है। लोकतंत्र ही तो ताकत है आप की। लोकतंत्र को मानो। बल्कि मंच पर से बोलो, कानुन अपने हाथ में मत लो, सशक्त होना है तो संगठित हो जाओ।

मजलिस की लोकतान्त्रिक संभावना विश्व राजनीति तक है। लोकतंत्र का सन्देश दुनिया के सभी मुसलमानों तक पहुँचाना है। वो काम मजलिस कर सकती है। लेकिन उसके लिए लोकतंत्र को मानना होगा।

गुजरात, उससे पहले भागलपुर, और तो और खुद पार्टीशन के समय ---- बहुत हताहत हुवे। अपने कौम का दर्द महसुस होना एक अच्छे नेता का खुबी है। लेकिन उस दर्द को शक्ति में बदलने के राह पर चलो। और रास्ता है लोकतंत्र का। अहिंसा का।

संगठित हो जाओ। सशक्त हो जाओगे। शिक्षित हो जाओ। समृद्ध हो जाओगे। बस। अल्लाह का ये जो क्रिएशन है उसको appreciate करो। Appreciate करने का रास्ता है math and science.

मजलिस का और तो और खुद हैदराबाद में मेयर नहीं। खुद अपने राज्य में मुख्य मंत्री नहीं। कमसेकम हैदराबाद में मेयर अपनी पार्टी के बना के दिखाओ। भारत भर के मुसलमान पहले ये देखना चाहते हैं कि आपकी पार्टी govern कर सकती है कि नहीं। एक दो बड़े शहरों में सरकार चला के तो दिखाओ।

मुसलमान समुदाय से राजनीति शुरू की अच्छी बात है, लेकिन एक बड़ा शहर चलाने के लिए सभी समुदाय को अपील करना होता है। तो करो। कुछ आएंगे, कुछ नहीं। उनकी मर्जी।

लोकतंत्र, मानव अधिकार, गणतंत्र, संघीयता, समावेशीता
सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संरचना, सुलभता 
E for Education, E for Entrepreneurship, E for Energy

दुनिया के तीन में एक गरीब भारत में है। भारत ही तो है सारी दुनिया को गरीब बना के रखे हुवे है। मजलिस के पास विश्व राजनीति हिला देने की सम्भावना है।






































Monday, June 15, 2015

आल इंडिया मजलिस मुसलमान

आल इंडिया मजलिस मुसलमान नामकी कोइ पार्टी है हैदराबाद से। मैंने YouTube पर भाषण सुना दोनों भाइयों का। वे भी भारतीय लोकतंत्र के उपहार हैं। मजलिस शब्द का अर्थ क्या है? मंजिल का मतलब destination. मेरे को कोइ मंच पर से राज ठाकरे की धुलाई करे तो बहुत अच्छा लगता है। उस आदमी ने बैठे बैठे अमिताभ को खरी खोटी सुना दी। अमिताभ अपना फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस बात का उस आदमी को ऐतराज है?


Tuesday, May 26, 2015

The International Importance Of Owaisi

Taj Mahal, Agra, India. Français : Taj Mahal, ...
Taj Mahal, Agra, India. Français : Taj Mahal, Agra, Inde. हिन्दी: ताज महल, आगरा, भारत. پښتو: تاج محل, اګره, هند. (Photo credit: Wikipedia)
The goal is a total spread of democracy across the Muslim world and there the Owaisi brothers are uniquely positioned. They are a parliamentary force, they are a democratic force, they are an electoral force.

To the Hindus I say, take pride in your religion. But also, take pride in your citizenship. Your citizenship requires that you do right by Muslims.

Muslim marginalization in India has to end. Democracy has to be seen working for India's Muslims before it can be sold across the Muslim world.

Akbar was a great king. अब तो राजाओं का जमाना रहा नहीं --- I hope some day India sees a duly elected Muslim Prime Minister. That is what India has to do if it aspires to become a global power like America.

अमरिका का राष्ट्रपति काला आदमी बन सकता है तो कोइ मुसलमान भारतका प्रधान मंत्री क्यों नहीं बन सकता?

दलितों को, मुसलमानों को बराबरी नहीं मिलती तो उस भारत पे मुझे गर्व नहीं हो सकता।

दलित, महिला, मुसलमान
सबकी एक ही चाहत
बराबरी बराबरी


Monday, May 25, 2015

Asaduddin Owaisi On Modi's One Year


He is a top parliamentarian, officially speaking. And I designate him India's Opposition Leader. The numbers will come later.

Sunday, May 24, 2015

ये राजा सिंह कौन?

इसका मैंने पहले कभी न नाम सुना न ही भविष्य में इसका मैं नाम सुनना चाहता हुँ। चेहरा मोहरा से ये राजा तो लगता नहीं। और न इसके शर पे कोई सिंग है। तो फिर ये राजा सिंह क्यों कहता है अपने आपको? ये राजा सिंह कौन? ये कहता है अकबर ओऐसी के दादा हिन्दु थे। अरे राजा सिंह, सोंचो, अकबर ओऐसी के दादा अगर हिन्दु थे और वो मुसलमान बन गए तो सोंचो, उसके दादा को अकल आ गयी, तेरे दादा को अकल क्यों नहीं आयी?

ये राजा सिंह जैसे लोगों को बीजेपी sideline नहीं करती तो भारत विश्व शक्ति नहीं बन सकता। भारत में मुसलमानों को बराबरी देनी होगी। तब ही भारत विश्व शक्ति बन सकता है। किसी मुसलमान को उप प्रधान मंत्री बनाओ, किसीको गृह मंत्री बनाओ।

मैं तो चाहुँगा १५ साल में केंद्र में बीजेपी और मजलिस का कोएलिशन गवर्नमेंट बने। Majlis is best positioned for the idea that democracy is the best form of government, and democracy needs to spread into every Muslim country on earth. जो काम अमरिका नहीं कर सका वो काम भारत करे। Make democracy an export item.

मजलिस का मेसेज सिंपल है ---- (१) अपने मुसलमान होने का गर्व करो (२) संगठित हो जाओ (३) वोट दो। लेकिन सिर्फ opposition mindset से काम नहीं चलना है। राज कर के दिखाओ। २-४ बड़े शहरों से शुरू करो। बाद में कहीं state government बनाओ

हिन्दुवों को कहुँगा, हिन्दु होने का गर्व करो, मगर दंगा फसाद मत करो। Live and let live. Enjoy your religion, but also your citizenship. Your citizenship requires that you treat Muslims right.


Saturday, May 23, 2015

All India Majlis-e Ittihad al-Muslimin

ये कैसा नाम है भइ ---- मैं पढ़ रहा हुँ, अक्षर सामने है, फिर भी नाम मुँह से निकल नहीं रहा है। ऐसा कठिन नाम! ये तो branding problem हो गया --- नहीं?



मजलिस लेकिन शब्द अच्छा है ---- अर्थ तो मेरे को नहीं मालुम --- but the sound of it is good.

सिर्फ ६ लाख वोट लाए हैं, बहुत कम है। ६० लाख वोट लाके दिखाओ। २-३ करोड़ वोट लाके दिखाओ। एक राज्य, नहीं तो एक बड़ा शहर पर शासन कर के दिखाओ।

Islam in India
Indian Cities With Highest Muslim Population (Hyderabad 40%, Sri Nagar 90%, Bhopal 35%, Lucknow 30%, Mumbai 22%, Kolkata 21%, Delhi 15%, Bengaluru 14%, Aligarh 40%, Meerut 32%, Kanpur and Allahabad 25%, Bhagalpur 30%)
Muslims in Indian States (Assam 33%, West Bengal 25%, Kerala 24%, Uttar Pradesh 19%, Bihar 16%, Kashmir 70%, Lakshadweep 96%)
By 2050, India to have the world’s largest Muslim population: study
Population by Religion in India

Just like the African Americans in the US, the Muslims in India seem to be an urban people predominantly. They could aspire to be Mayor in many of the major cities.